नुपूर सेनन के यह एथनिक लुक्स पार्टी के लिए हैं एकदम परफेक्ट

By मिताली जैन | Dec 26, 2021

फिलहाल सॉन्ग में अपनी बेमिसाल एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं है। वेस्टर्न ही नहीं, एथनिक लुक्स में भी उनका लुक बस देखते ही बनता है। ऐसे में अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन में एथनिक वियर पहनने का मन बना रही हैं तो नुपूर सेनन के लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नुपूर सेनन के कुछ एथनिक लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आएंगे-

अगर आप डे टाइम में किसी पार्टी में जा रही हैं तो ऐसे में नुपूर सेनन की तरह व्हाइट फ्लोरल लहंगा पहन सकती हैं। इस लुक में नुपूर ने व्हाइट लहंगा पहना है, जिस पर पिंक कलर से फ्लोरल वर्क किया गया है। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैचिंग लहंगा काफी अच्छा लग रहा है। वहीं इस लुक में नुपूर ने मैचिंग बेल्टेड पर्स भी स्टाइल किया है और एक्सेसरीज में नुपूर ने चोकर पहना है और हेयर को बन लुक दिया है।

येलो लहंगा

नुपूर सेनन का यह येलो लहंगा किसी भी फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है। वी नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ उन्होंने मैचिंग लहंगा पहना है। वहीं साथ में, पिंक कलर की चुनरी को टीमअप किया है। बोल्ड लिप्स और ओपन हेयर वेव्स लुक उनके इस लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस से लेकर पार्टी में जेनेलिया देशमुख की तरह पहनें साड़ी

पिंक लहंगा

अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है और आप कोई फैमिली फंक्शन अटेंड कर रही हैं तो ऐसे में यह पिंक लहंगा लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। इस पिंक कलर के लहंगे में सिल्वर कलर एंब्रायडरी की गई है। वहीं, इसके साथ सिल्वर चोकर और मांगटीका उनके लुक को हैवी बना रहा है। इस लुक में नुपूर ने मेकअप को बेहद लाइट ही रखा है।

शरारा सूट लुक

अगर आप एथनिक लुक को बेहद ही ग्रेसफुल अंदाज में कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप नुपूर सेनन के इस शरारा सूट लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में नुपूर ने पिंक कलर का शरारा सूट पहना है, जिस पर लाइट सिल्वर कलर एंब्रायडरी की गई है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नुपूर ने सिल्वर चोकर पहना है और बैंगल्स को स्टाइल किया है। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिग वेव्स लुक दिया है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में Amritpal Singh की रिहाई को लेकर हंगामा, Akali Dal-Waris Punjab De का हल्ला बोल

Ram Lalla Shringar: Ayodhya Ram Mandir में Ram Lalla की पोशाक का रहस्य, क्यों Navgraha के अनुसार बदलते हैं वस्त्रों के रंग

साथियों को भूखे मरता छोड़ खुद जीत का जश्न बनाती कॉकरोच जनता पार्टी

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जेन-जी की ताकत और राजनीति के लिए बड़ा संदेश