रवीना टंडन की तरह फेस्टिवल सीजन में खुद को स्टाइल करके चुरा लें सारी लाइमलाइट

By मिताली जैन | Oct 17, 2021

फेस्टिवल सीजन में हर महिला खुद को एक अलग अंदाज में स्टाइल करना चाहती हैं। चूंकि अब त्योहारों का मौसम है, इसलिए आपने भी खुद को स्टाइल करने के लिए डिफरेंट आउटफिट्स पहनने का मन बनाया होगा। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर बार आप इंडियन वियर ही पहनें। बल्कि आप फेस्टिवल सीजन में इंडियन से लेकर वेस्टर्न व इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स पहन सकती हैं। अगर आप भी इस बार खुद को किसी बॉलीवुड डीवाज की तरह स्टाइल करना चाहती हैं तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स रवीना टंडन के कुछ लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी फेस्टिवल सीजन में आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं-

 

अगर आप इस बार कुछ अलग व खास पहनने का मन बना रही हैं तो रवीना टंडन की तरह ब्लैक शरारा सेट पहन सकती हैं। इस लुक में रवीना ने ब्लैक टॉप के साथ शरारा पहना है। वहीं अपने लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने ब्लैक श्रग भी स्टाइल किया है, जिसमें सीक्वेंस लुक उन्हें पार्टी रेडी बना रहा है। स्टेटमेंट चांदबाली और रेड लिप्स उनके लुक को बेहद खूबसूरती के साथ कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: त्योहारों पर पहननी है साड़ी, तो बॉलीवुड डीवाज के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

गाउन लुक

 

अगर आप वेस्टर्न वियर में भी एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो रवीना टंडन की तरह वनपीस आउटफिट पहन सकती हैं। इस लुक में रवीना ने आइवरी कलर वनपीस पहना है, जिसमें खूबसूरती के साथ एंबेलिश्ड किया गया है। वहीं, शोल्डर कट लुक उन्हें और भी स्टाइलिश दिखा रहा है। इस गाउन के साथ रवीना ने मेकअप को काफी सटल रखा है, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: रश्मि देसाई की तरह आप भी पार्टी में पहन सकती हैं यह स्टनिंग आउटफिट्स

क्रॉप टॉप विद स्कर्ट

 

अगर आप फेस्टिव सीजन में इंडो-वेस्टर्न लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो रवीना टंडन का यह लुक आपको जरूर अच्छा लगेगा। इस लुक में रवीना ने क्रॉप टॉप विद स्कर्ट लुक कैरी किया है। जहां क्रॉप टॉप में बैलून स्लीव्स उनके लुक को खास बना रहा है, वहीं मैचिंग स्कर्ट लुक भी बेहद अच्छा लग रहा है। इस लुक में मिनिमल ज्वैलरी, सटल मेकअप और ओपन हेयर लुक उनके स्टाइल को कॉम्पलीमेंट कर रहा है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Devendra Fadnavis के आश्वासन पर आदिवासियों ने Mumbai पदयात्रा रोकी

Karwa Chauth 2026: प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य का पर्व है करवा चौथ

Bihar विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत, 30 साल बाद BJP हारी

Karwa Chauth 2026: अखंड सुहाग के लिए महिलाएं करती हैं करवा चौथ व्रत