श्वेता तिवारी के इन लुक्स को करें रिक्रिएट और दिखें स्टाइलिश

By मिताली जैन | Aug 22, 2021

श्वेता तिवारी टीवी का जाना−माना चेहरा है। वह कई पॉपुलर सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वैसे टीवी पर तो वह अपने किरदार के अनुसार ही खुद को स्टाइल करती हैं, लेकिन अगर रियल लाइफ की बात हो तो श्वेता तिवारी अपने लुक्स के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। इसलिए, उनका हर लुक बेहद खास होता है। ऐसे में अगर आप ऑफिस से लेकर पार्टी तक में एक यूनिक लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में श्वेता तिवारी के इन लुक्स से आईडियाज लें−

 

 

अगर आप ऑफिस में अपना एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप श्वेता तिवारी के इन लुक्स से आईडिया लें। इस लुक में उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ पैंट को स्टाइल किया है, लेकिन फिर भी उनका लुक बेहद खास लग रहा है। उनकी व्हाइट शर्ट की स्लीव्स में रफल्स लुक है, जो उन्हें एक स्टाइलिश टच दे रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी पैंट भी टी−लेंथ है। मेकअप को उन्होंने सटल रखा है और हेर्यस में पोनीटेल बनाया है।

हॉलिडे लुक

 

 

अगर आप हॉलिडे पर कुछ कूल या कंफर्टेबल पहनना चाहती हैं या फिर डे टाइम में अपने दोस्तों के साथ बाहर जा रही हैं तो ऐसे में श्वेता तिवारी के इस लुक को रिक्रिएट किया जा सकता है। इस लुक में श्वेता तिवारी ने प्लंजिंग नेकलाइन टी−लेंथ मैक्सी डेस को कैरी किया है। जिसमें मल्टीकलर फूलों का प्रिंट उनके लुक को और भी रिफ्रेश बना रहा है। लाइट मेकअप और साइड पार्टिंग ओपन हेयर से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें: वेस्टर्न वियर में गजब ढाती हैं सोनाक्षी सिन्हा, देखें उनके कुछ बेहतरीन लुक्स

नाइट पार्टी लुक

 

 

अगिर आप नाइट पार्टी में अपने लुक से रॉक करना चाहती हैं तो ऐसे में श्वेता तिवारी का यह लुक देखें। इस लुक में श्वेता ने मोनोक्रोमेटिक लुक अपनाया है, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही हैं। व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ उन्होंने मैचिंग पैंट को पेयर किया है। वहीं इसके साथ मैचिंग ब्लेजर उनके लुक में एक्स फैक्टर एड कर रहा है। एसेसरीज को उन्होंने बेहद मिनिमल रखा है और मेकअप को भी बहुत अधिक लाउड नहीं किया है।

एथनिक लुक

 

 

आमतौर पर महिलाएं सोचती हैं कि एथनिक वियर खासतौर से साड़ी में उनका लुक बोरिंग नजर आएगा। लेकिन श्वेता तिवारी के इस लुक को रिक्रिएट करके आप साड़ी में भी गार्जियस नजर आ सकती हैं। इस लुक में श्वेता ने लाइट ब्लू कलर की नेट साड़ी को कैरी किया है। जिसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया है। वहीं, एसेसरीज में उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

युवाओं को Gen Z और Gen Alpha में बांटने की जरूरत नहीं, Panaji में बोले Nitin Nabin

BJP का बड़ा सियासी दांव: Hardeep Singh Puri होंगे Madhya Pradesh से राज्यसभा उम्मीदवार

Fashion Tips: Karwa Chauth 2026 पूजा में रॉयल लुक देंगे Butterfly Cut और Deep V Cut Blouse

Jio Platforms IPO: लिस्टिंग के बाद बोले Akash Ambani, नई तकनीक आम लोगों तक पहुंचाएंगे