कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे से बच्चों की सुरक्षा के लिए उपाय करें : ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

कोलकाता। बंगाल में कुल मिलाकर कोविड-19 की स्थिति में सुधार होने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बीच बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के उपाय करने का आग्रह किया, क्योंकि विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि तीसरी लहर में बच्चों के लिए अधिक खतरा पैदा हो सकता है। बनर्जी ने यह भी कहा कि अस्पतालों के बाल रोग विभागों में बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद पुलिस के सामने पहले नोटिस पर ट्विटर इंडिया के एमडी नहीं हुए पेश, दूसरी नोटिस भेजा गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जिलों में, एक दिन में नए मामलों की संख्या गिरकर सात या आठ तक आ गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार अस्पतालों में महिलाओं के लिए और बेड आवंटित करने की योजना बना रही है, क्योंकि सरकार तीसरी लहर से निपटने के लिए व्यवस्था कर रही है। राज्य में सोमवार को 3,17,993 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इसके साथ ही, कम से कम एक खुराक लेने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,93,39,317 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत