Curly Hair Care: कर्ली बालों का खास ख्याल! बनाएं स्पेशल हेयर मास्क

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 09, 2025

स्किन केयर के साथ ही बालों का विशेष ख्याल करना भी काफी जरुरी होता है। खासकर जब आपके कर्ली हेयर्स हैं। ऐसे में कर्ली बाल काफी केयर मांगते हैं। ज्यादातर महिलाएं घुंघराले बालों की वजह से परेशान रहती हैं और वह अपने इन कर्ली बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं। यदि आप भी अपने कर्ली हेयर्स को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको एक ऐसा हेयर मास्क बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बालों की केयर कर सकते हैं।


हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री 


- मेथी दाना पाउडर


- जैतून का तेल


-विटामिन ई कैप्सूल


- नारियल तेल


- शहद


हेयर मास्क बनाने की विधि


- सबसे पहले अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए घर पर खास मेथी दाना पाउडर से बना हेयर मास्क की जरुरत है।


- इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में मेथी दाना पाउडर निकाल हैं।


- इसके बाद इसमें थोड़ा जैतून का तेल और नारियल का तेल मिक्स कर सकते हैं, दोनों को मिक्स करने के बाद आप इसमें विटामिन ई कैप्सूल डाल कर पेस्ट तैयार कर लें।


- अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगा सकती हैं। इससे आपके बाल घने और लंबे हो सकते हैं।


- इस हेयर मास्क का यूज करने से कर्ली हेयर के अलावा आपके नॉर्मल हेयर के लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।


- यह हेयर मास्क आप सप्ताह में दो बार लगा सकती हैं। इसे बालों पर लगभग 40–50 मिनट तक छोड़ दें, ताकि इसके पोषक तत्व अच्छी तरह असर कर सकें। इसके बाद बालों को सामान्य तरह से धो लें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

धूल चेहरे पर थी, मैं आईना साफ करता रहा... CM Yogi का समाजवादी पार्टी पर तंज

पानी पीते ही Toilet जाने की Problem? Normal है या कोई गंभीर Health Warning

West Bengal में चुनावी फर्जीवाड़ा, जन्म से पहले बने Birth Certificate ने खोली Voter List की पोल

रूस पर घटेगी निर्भरता? Venezuela से Crude Oil खरीदने के लिए Reliance को US से मिली हरी झंडी