IVF And Nutrition: IVF प्लान करने से पहले डाइट का रखें खास ख्याल, कंसीव करने में नहीं होगी समस्या

By अनन्या मिश्रा | Apr 08, 2024

हर कपल का माता-पिता बनने का सपना होता है, लेकिन कई बार कुछ आंतरिक कारणों की वजह से कपल्स का यह सपना अधूरा रह जाता है। दरअसल, इस समस्या को इंफर्टिलिटी कहा जाता है। इसमें महिलाओं को बेबी कंसीव करने में परेशानी होती है। हांलाकि पहले इंफर्टिलिटी का इलाज नहीं होता था। लेकिन वर्तमान समय में IVF ट्रीटमेंट के जरिए हर कपल का पेरेंट्स बनने का सपना पूरा होता है। यह 15-20 दिन की एक प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया में अंडे और शुक्राणु को मिलाकर एंब्रियो तैयार किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में इन हैक्स की मदद से करें अपनी केयर, आराम से निकल जाएंगे वो दर्दभरे दिन

एल्कोहॉल से दूरी बनाएं

यदि आप IVF ट्रीटमेंट लेने जा रहे हैं। तो इससे तीन या फिर छह महीने पहले से एल्कोहल का सेवन करना छोड़ देना चाहिए। यह न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाओं के लिए भी जरूरी होता है। क्योंकि आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए तैयार होने में गर्भाशय को समय लगता है। इसके अलावा एल्कोहल के सेवन से एग फॉर्मेशन और स्पर्म क्वालिटी दोनों पर असर पड़ता है।

अवॉइड करें प्रोसेस्ड फूड

IVF के लिए जाने से कुछ महीने पहले प्रोसेस्ड फूड जैसे- मैदा, चीनी, शुगर और पैकेज्ड फूड का सेवन करना छोड़ दें। क्योंकि इन चीजों का सेवन करने से एग फॉर्मेशन और स्पर्म क्वालिटी दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए एंब्रियो ट्रांसफर के कुछ महीनों पहले इन चीजों को अवॉइड करना शुरू कर दें। 

प्रोटीन और फैट्स

एंब्रियो ट्रांसफर के बाद डाइट का अधिक ध्यान रखना जरूरी होता है। क्योंकि बच्चे की ग्रोथ के लिए आपको डाइट में फैट्स और प्रोटीन अधिक मात्रा में लेना चाहिए। इसके लिए आप डाइट में एवोकाडो, दाल और ऑयली जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

रिलैक्सिन एक्सरसाइज

हांलाकि एंब्रियो ट्रांसफर के बार एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आपको रिलैक्सिन एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपका शरीर बल्कि दिमाग भी रिलैक्स रहता है।

डाइट प्लान

अगर आप पहले से अपनी डाइट प्लान करके रखते हैं कि आपको पूरे दिन में क्या-क्या खाना है, तो इससे आप अनहेल्दी खाने से बच जाएंगे। साथ ही आपके लिए हेल्दी डाइट फॉलो करना भी आसान होगा। एंब्रियो ट्रांसफर से कुछ समय पहले आप डॉक्टर से अपना डाइट प्लान बनवा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद