सिर्फ रंगत निखारने के ही नहीं बल्कि इन कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं टेलकम पाउडर, जानें आसान ब्यूटी टिप्स

By प्रिया मिश्रा | Mar 15, 2022

आमतौर पर टेलकम पाउडर का इस्तेमाल रंगत निखारने और फ्रेशनेस के लिए किया जाता है। आप भी इसका इस्तेमाल बचपन से ही कर रहे होंगे। अक्सर जब टेलकम पाउडर पुराना हो जाता है तो हम इसे फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप टेलकम पाउडर का इस्तेमाल अपने ब्यूटी रूटीन में कई अन्य तरीकों से कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि टेलकम पाउडर का इस्तेमाल ब्यूटी रूटीन में किस तरह कर सकते हैं-

कई लड़कियों को काजल लगना पसंद होता है लेकिन कुछ काजल थोड़ी ही देर बाद फैलने लगते हैं। अगर आप भी समस्या से निपटना चाहती हैं तो काजल लगाने के बाद किसी स्टिक या ईयरबड से टेलकम पाउडर लगाएं। इससे काजल फैलेगा नहीं और आँखें भी बड़ी लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: हेयर स्पा करवाते समय ना करें ये गलतियाँ वरना डैमेज हो सकते हैं बाल

ऑयली स्किन वाली लड़कियाँ अक्सर इस बात से परेशान रहती हैं कि उनका मेकअप ज्यादा देर तक टिका नहीं रहता है। ऐसे में आप टेलकम पाउडर की मदद से अपने मेकअप को सेट कर सकती हैं, इसके लिए फेस पाउडर के साथ टेलकम पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर मौजूद ऑयल अब्सॉर्ब हो जाएगा और मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

गर्मियों में पसीने के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आपके सिर की त्वचा ऑयली है तो स्कैल्प पर तेल जमा होने के कारण बाल चिपचिपे रहते हैं। ऐसे में अगर आपको कहीं बाहर जाना है और आप शैंपू नहीं कर पा रही हैं तो टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके लिए स्कैल्प पर टेलकम पाउडर छिड़ककर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर कंघी कर लें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।