अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का दावा, तालिबान ने टेस्ट खेलने की दी अनुमति

By अनुराग गुप्ता | Sep 01, 2021

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान का राज है। अमेरिकी सेना ने भी पूरी तरफ से अफगानिस्तान को छोड़ दिया है। इसकी पुष्टि खुद तालिबान ने की और फिर काबुल एयरपोर्ट में गोलियां बरसाईं। हालांकि अब तालिबान अपनी छवि सुधारने की कोशिशों में जुटा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: सत्ता में तो आ गया तालिबान पर क्या अफगानिस्तान को संभाल पाएगा? आसान नहीं होगा सरकार चलाना 

पहले टेस्ट को मिली मंजूरी 

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी ने मुताबिक तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद पहले टेस्ट मैच को मंजूरी दे दी है। एजेंसी ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हवाले से यह जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना हटी और बाइडेन की लोकप्रियता घटी, Pew के सर्वे में 69 % युवाओं ने अफगान ऑपरेशन को विफल बताया 

गौरतलब है कि 15 अगस्त को काबुल में तालिबान की एंट्री के साथ ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया था और बाकी के लोग अपना मुल्क छोड़ने के लिए विवश हो गए थे। सिर्फ पंजशीर घाटी को छोड़ दिया जाए तो बाकि के प्रांतों पर तालिबान का कब्जा है। हालांकि तालिबान पंजशीर में घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश