तालिबान ने अफगानिस्तान में तीन और सूबों की राजधानियों पर किया कब्जा, आतंकियों को भी छुड़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने तीन और सूबों की राजधानियों और सेना के स्थानीय मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही देश के पूर्वोत्तर हिस्से पर चरमपंथी संगठन का पूर्ण कब्जा हो गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। पूर्वोत्तर में बदकशान और बगलान सूबे की राजधानी से लेकर पश्चिम में फराह प्रांत तक तालिबान के कब्जे में चला गया है जिससे देश की संघीय सरकार पर अपनी स्थिति मजबूत करने का दबाव बढ़ गया है क्योंकि कुंदुज प्रांत का अहम ठिकाना भी उसकी हाथ से निकल गया है। दो दशक की लड़ाई के बाद अमेरिकी और नाटो सैनिकों की अंतिम वापसी के बीच अब तालिबान के कब्जे में अफगानिस्तान का दो तिहाई हिस्सा चला गया है।

इसे भी पढ़ें: अब तालिबान के निशाने पर गुरुद्वारा, हटाया निशान साहिब, भारत सरकार ने की कड़ी आलोचना

तालिबान लड़ाकों के पास एम-16 राइफलें थी और वे राजधानी की सड़कों पर हमवीस फोर्ड पिकअप ट्रक चल रहा रहे थे जिसे अमेरिकियों ने दान किया था। एक तालिबानी लड़ाके ने पहचान जाहिर नहीं करते हुए कहा, ‘‘शहर में स्थिति नियंत्रण में हैं। हमारे मुजाहिदीन शहर में गश्त कर रहे हैं।’’ वहीं फराह में दिनभर गोलियों के चलने की आवाज आती रही। बदकशान के सांसद हुजातुल्ला खेरादमंद ने बताया कि तालिबान ने उनके सूबे की राजधानी फैजाबाद पर कब्जा कर लिया है। एक अफगान अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि बगलान की राजधानी पोली खुमरी भी तालिबानियों के कब्जे में चली गई है और भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले तालिबान ने एक सप्ताह के भीतर कुंदुज प्रांत की राजधानी और अहम शहरों में से एक कुंदुज सहित छह सूबों की राजधानियों पर कब्जा कर लिया था।

कुंदुज के सांसद शाह खान शेरजाद और सूबाई परिषद के सदस्य गुलाम रबानीने बताया कि बुधवार को कुंदुज हवाई अड्डे पर स्थित अफगान नेशनल आर्मी के 217वीं कमान का मुख्यालय भी तालिबान के कब्जे में चला गया। तालिबान ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें सैनिकों को आत्मसमर्पण करते हुए दिखाया गया है। अफगान नेशनल आर्मी के सात कमान में कुंदुज कमान एक था और उसके तालिबान के कब्जे में जाने को बड़ी क्षति माना जा रहा है। हालांकि, अबतक स्पष्ट नहीं है कि सेना ने अपने पीछे कितने उपकरण और साजो सामान छोड़े हैं।

तालिबान की बढ़त के बाद इलाका छोड़ आए आम नागरिकों ने बताया कि चरमपंथी समूह ने महिलाओं पर पांबदी लगाई है और स्कूलों को जला दिया है। तालिबान के कब्जे वाले इलाके में बदले की कार्रवाई के तहत हत्याओं के मामले भी सामने आए हैं। यूरोपीय संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि चरमपंथियों ने अफगानिस्तान में 400 से ज्यादा जिलों में से करीब 230 जिलों पर कब्जा कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि 65 जिलों पर सरकार का नियंत्रण है बाकी जगह कब्जा करने की लड़ाई जारी है।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub