जवाहिरी की मौत पर तालिबान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अफगानिस्तान में अल-कायदा सरगना की मौजूदगी से थे अनजान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2022

इस्लामाबाद। काबुल में अल-कायदा प्रमुख के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तालिबान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे अयमान अल-जवाहिरी की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जवाहिरी के मारे जाने के बाद तालिबान और पश्चिमी देशों के संबंधों में तनाव और बढ़ गया है। तालिबान के दोहा (कतर) स्थित राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने एपी को भेजे एक संदेश में कहा, ‘‘सरकार और नेतृत्व को पता नहीं था, जैसा दावा किया जा रहा है।’’

प्रमुख खबरें

Axis Bank को दूसरी तिमाही में 7,704 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ

Mumbai Police ने 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार महिला को Kochi से पकड़ा

Yes Milord: केंद्र सरकार,चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस...सबको एक लाइन से नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने किसी को भी नहीं बख्शा

Renault की बिक्री में Hybrid और CNG गाड़ियों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद