भारत के लिए PoK में घुस गया तालिबान? पाकिस्तान आर्मी पर जमकर मचाया कहर

By अभिनय आकाश | May 30, 2025

पाकिस्तान पर इस वक्त अफगानिस्तान की तरफ से आफत कहर बनकर टूट रही है। पाकिस्तान अफगानिस्तान बॉर्डर पर इस समय तनाव अपने चरम पर है। इधर पाकिस्तान की सेना तालिबान की सेना के साथ उलझी हुई है। दूसरी तरफ तालिबान के लड़ाके भी पाकिस्तान पर आफत बनकर टूट पड़े हैं। पाकिस्तान जिन्हें आतंकी बुलाता है। वहीं इस समय पाकिस्तान पर जबरदस्त कहर बरपा रहे हैं। सेना से लेकर तालिबान के लड़ाकों तक सभी के साथ पाकिस्तान इस समय भीषण झड़प में उलझा है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रात भर गोलीबारी चली। लेकिन उस बार तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के बीच हुआ ये तनाव अफगानिस्तान बॉर्डर पर नहीं बल्कि पीओके में हुआ है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रातभर तालिबान के लड़ाकों और पाकिस्तानी पुलिस के बीच गोलीबारी चली। 

इसे भी पढ़ें: रण से याचना की मुद्रा में आया पाकिस्तान, गिड़गिड़ाते हुए भारत से कहा- सिंधु जल संधि पर फिर से करें विचार

यह एक दुर्लभ घटना थी जब पुलिस ने पीओके में टीटीपी आतंकवादियों को मार गिराया। टीटीपी, जिसे पाकिस्तान तालिबान के नाम से भी जाना जाता है, की स्थापना 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के एक छत्र समूह के रूप में की गई थी। इस समूह की अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के आदिवासी क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति है। जब्बार ने दावा किया कि पुलिस ने इस प्रतिबंधित संगठन द्वारा हमलों के लिए क्षेत्र में एक आधार स्थापित करने के प्रयास को विफल कर दिया। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi     

प्रमुख खबरें

हम उस्तरे में धार... फरहान अख्तर ने Mirzapur The Movie से शेयर किया अभिषेक बनर्जी का फर्स्ट लुक

Pakistan में टॉर्चर कानून पर HRCP की बड़ी चेतावनी, Shehbaz सरकार के System पर उठाए गंभीर सवाल

Iran के खिलाफ US-GCC का नया Game Plan, Manama बैठक में परमाणु कार्यक्रम पर चेतावनी

Iran-US शांति से भारत को मिली बड़ी राहत, तेल कीमतें घटीं, German दूत Philipp Ackermann ने जताई उम्मीद