तालिबान के साथ समझौता होने की उम्मीद है : डोनाल्ड ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगले सप्ताह भारत यात्रा पर आने से पहले दोहराया कि उन्हें अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए तालिबान से शांति समझौता होने की उम्मीद नजर आती है। अमेरिका लंबे समय से तालिबान से बात कर रहा है और ट्रंप ने भी पहले कहा था कि युद्धग्रस्त देश में हिंसा कम करने के लिए दोनों पक्षों में बातचीत में प्रगति हुई है। 

ट्रम्प ने ज्वॉइंट बेस एंड्रयूस में मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम तालिबान से बातचीत कर रहे हैं। हम काफी समय से उनसे बातचीत कर रहे हैं। हम देखते हैं कि क्या होता है। समझौता होने की उम्मीद है। इसका मौका है।’’ ‘मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट’ में पाकिस्तान और अफगानिस्तान मामलों के अध्ययन के निदेशक मार्विन जी. वेनबॉम ने भी कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका इस महीने के अंत तक तालिबान के साथ समझौता कर लेगा। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप को महात्मा गांधी की आत्मकथा, चित्र और चरखा भेंट किये जाएंगे

उनके अनुसार अमेरिका शुरुआत में अपने सैनिकों की संख्या घटा कर 5000 करने पर राजी हो सकता है और इसके कुछ समय बाद वह अपने सारे सैनिक वापस बुला सकता है।

प्रमुख खबरें

Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं

Nepal Flash Flood में 162 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

Pulitzer Prize विजेता फोटोग्राफर Slava Veder का निधन, 99 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Nepal Floods: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कोलकाता के 32 तीर्थयात्री लापता