अफगानिस्तान में तालिबान ने अपने पैर पसारे, इस्लामिक अमीरात का भी किया गठन

By अनुराग गुप्ता | Aug 19, 2021

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अब इस्लामिक अमीरात के गठन की खबर सामने आ रही है। बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात की स्थापना की है। इस दौरान तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहउल्ला मुजाहिद ने कई देशों के साथ व्यापार बंद करने की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि किसी देश के साथ व्यापार करने की बात नहीं की है। 

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहउल्ला मुजाहिद ने कहा था कि इस्लामिक अमीरात दुनिया के तमाम देशों से वादा कर रहा है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी मुल्क के खिलाफ नहीं किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: मुश्किल में भी अपनों का साथ नहीं छोड़ते हम भारतीय, काबुल में फंसे खोजी कुत्तों की भी हुई वतन वापसी 

जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा था कि संगठन के लड़ाके किसी से बदला नहीं लेना चाहते और सभी को माफी दे दी गई है। उन्होंने कहा था कि तालिबान चाहता है कि निजी मीडिया स्वतंत्र रहे, लेकिन उसने इस बात को विशेष तौर पर रेखांकित किया कि पत्रकारों को देश के मूल्यों के खिलाफ काम नहीं करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद Hardik Pandya पर बड़ा अपडेट, CSK के साथ मेगा Swap की अटकलें

रोहित शर्मा के भविष्य पर दीप दासगुप्ता की दो टूक, World Cup तैयारी में न हो Confusion

Commonwealth Games: Namibia के खिलाफ भारतीय जोड़ी का Tie-Breaker में टूटा तिलस्म, अब सेमीफाइनल की राह कठिन

CWG 2026: Mirabai Chanu का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 48kg भारोत्तोलन में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया गौरव