क्या बिहार में तालिबान की सरकार, इतना झूठ कहां से लाते है? अमित शाह पर बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

By अंकित सिंह | Mar 31, 2025

बिहार में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद से सियासत तेज हो गई है। अमित शाह पर महागठबंधन जबरदस्त तरीके से हमलावर है। तेजस्वी यादव भी अमित शाह पर जमकर वार कर रहे हैं। इन सब के बीच एक एक पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव ने अमित शाह के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा 'हमारी सरकार बनी तो बिहार में बाढ़ नियंत्रण पर काम करेंगे- श्री अमित शाह जी'। उन्होंने कहा कि 20 बरस से बिहार में क्या तालिबान की सरकार है? उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं तो कुछ भी फेंक दो। ये लोग इतना झूठ कहाँ से लाते है?

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar ने अमित शाह के सामने एनडीए छोड़ने के अपने फैसले पर फिर खेद जताया

शाह ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ वर्ष 2025 में ही चुनाव होने वाला है। बिहार को एक बार तय करना है कि हमें लालू-राबड़ी के जंगल राज की ओर जाना है या मोदी जी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है। जब से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बिहार में बनी है, यहां विकास की शुरुआत हुई और जब भी मोदी दी भाजपा के लिए वोट मांगने आए बिहार की जनता ने मोदी जी की झोली कमल के फूल से भरने का काम किया है। और मोदी जी ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दस साल के भीतरकई सारे विकास के काम जो 65 साल तक कांग्रेस पार्टी नहीं कर पाई, वह मोदी जी ने इस 10 साल के अंदर करने का काम किया है।’’

प्रमुख खबरें

आधी रात को दी स्पेशल ट्रेन, Patliputra Station बवाल पर Railway का बड़ा दावा, फिर भी क्यों बरपा हंगामा?

Nora Fatehi का छलका दर्द, बोलीं- Career की शुरुआत में 20 लाख रुपये ठगे गए! Hindi को लेकर मेरा मजाक उड़ाया गया

Patliputra Railway Station Violence: एग्जाम स्पेशल ट्रेन में देरी पर भड़के छात्र, स्टेशन पर की तोड़फोड़

370 की Biryani विवाद पर बोले CM Devendra Fadnavis, कॉमेडी में मर्यादा न लांघें