तालिबान ने की अमेरिका की मदद! अल कायदा के खात्मे को लेकर किए सवाल पर बाइडेन ये क्या बोल गए

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वाशिंगटन को अल-कायदा के खतरे को 'खत्म' करने के लिए अफगानिस्तान के तालिबान से मदद मिल रही है। बाइडेन की यह अप्रत्याशित टिप्पणी पिछले महीने जारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का खंडन करती है जिसमें कहा गया था कि तालिबान अल-कायदा के साथ मजबूत और सहजीवी संबंध हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने छात्र ऋण राहत कार्यक्रम को रोकने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह टिप्पणी की। एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या उन्होंने 2021 में अफगानिस्तान से वापसी के दौरान की गलतियों को स्वीकार किया है।

इसे भी पढ़ें: विशेष संबंधों में बंधकर रहना हमारे हित में नहीं, रूस, अमेरिका, चीन सभी को लेकर एस जयशंकर ने कही अहम बात

इस बीच शनिवार को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बाइडेन की टिप्पणी को लपक लिया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम अफगानिस्तान में सशस्त्र समूहों की गैर-मौजूदगी के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की टिप्पणी को वास्तविकता की स्वीकृति मानते हैं। यह संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध निगरानी टीम की हालिया रिपोर्ट का खंडन करता है जिसमें अफगानिस्तान में बीस से अधिक सशस्त्र समूहों की उपस्थिति और संचालन का आरोप लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

Adarsh Baal Vidyalaya Review | के के मेनन की उम्दा एक्टिंग, लेकिन धीमी रफ्तार और कमजोर सब-प्लॉट्स ने फीका किया मजा

CJP Protest पर आया RSS के Indresh Kumar का बयान, यह भारत की तरक्की के खिलाफ विदेशी ताकतों की साजिश

CJP Protest ने पाकिस्तान को भी बदल कर रख दिया? पहले रिएक्शन में ये क्या कह दिया

DRDO का बड़ा धमाका, देश का पहला Expendable Turbo जेट इंजन तैयार