अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने जारी किए महिलाओं के लिए 10 नियम

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 19, 2021

तालिबानी ने महिलाओं के लिए नियम-कानून बेहद कठोर कर दिए हैं। शरिया कानून के तहत 20 सालों के संघर्ष के बाद मिलें तमाम अधिकार छीन लिए गए हैं। साल 2001 में तालिबानी शासन के दौरान महिलाओं ने बहुत कुछ सहा। एक बार फिर से उन्हीं नियमों को उऩ पर थोप दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ अफगानों ने किया प्रदर्शन, लोगों के बीच डर का माहौल 

महिलाओं के लिए तालिबान के ये 10 नियम

1. सड़कों पर अकेले नहीं निकल सकतीं, करीबी रिश्तेदार साथ होना जरूरी।
2. बाहर निकलने पर बुर्का पहनना जरूरी।
3. हाई हील्स न पहनें।
4. सार्वजनिक जगहों पर महिला की आवाज़ सुनाई न दे।
5. ग्राउंड फ्लोर के घरों में खिड़कियां पेंट होनी चाहिए, महिलाएं दिखाई न दें।
6. महिलाएं तस्वीर नहीं खिंचवा सकती हैं, उनकी तस्वीरें अखबारों, किताबों और घर में नहीं दिखनी चाहिए।
7. महिला शब्द को किसी भी जगह के नाम से हटा दिया जाए।
8. घर की बालकनी या खिड़की पर महिलाएं ना दिखें।
9. सार्वजनिक कार्यक्रम का हिस्सा महिलाएं न हों।
10. महिलाएं नेल पेंट न लगाएं, मर्जी से शादी नहीं कर सकतीं। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विरोध प्रदर्शन, तालिबानियों ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां 

न मानने पर सजा

महिलाओं ने अगर नियम तोड़े तो सज़ा का सामना करना पड़ता है। सजा के तौर पर महिलाओं की सार्वजनिक बेइज्ज़ती और पीट-पीटकर मारना आम है। अवैध संबंधों के लिए महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर मारा जाता है। कोई लड़की अरेंज मैरिज से भागती है तो उसकी नाक और कान काटकर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। नेल पेंट लगाने पर उंगलियां काट दी जाती है।

प्रमुख खबरें

Dushyant Kumar Death Anniversary: हिंदुस्तानी गजल से मशहूर हुए दुष्यंत कुमार

कंडोम बनाने वाली कंपनी ने सऊदी अरब को लेकर किया ऐसा ऐलान, गल्फ बाजार में घमासान मचना तय!

अतीत से सबक, आगत से उम्मीद

G RAM G Act: Punjab Assembly का प्रस्ताव संघीय ढांचे की मूल भावना के विरुद्ध: Shivraj Chauhan का कड़ा प्रहार