अंतिम संस्कार में शामिल हुए 45 लोगों का तालिबान ने किया अपहरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2019

काबुल। तालिबान ने अफगान सरकार के एक दिवंगत कर्मचारी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 45 परिजनों को अगवा कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के अनुसार तालिबान ने कर्मचारी के शव को कब्रगाह ले जा रहे लोगों में से वृद्धों को अलग करके उनका अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि वे युवाओं को साथ नहीं ले गए। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान को पनाह देना बंद करे पाक, अफगानिस्तान में खत्म हो जाएगा युद्ध

जोज़जान प्रांत के खुफिया विभाग के प्रमुख पी. खुर्रम के अनुसार तालिबान ने लोगों को कई बार चेतावनी दी है कि वे अफगान सरकार के साथ काम करने वाले कर्मचारियों के अंतिम संस्कार में न जाएं। खुर्रम ने अगवा हुए लोगों की बतायी जा रही संख्या पर आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि केवल छह परिजनों का ही अपहरण हुआ है और अन्य व्यक्ति उन्हें छुड़ाने के लिए तालिबान से बातचीत कर रहे हैं। तालिबान ने अपहरण पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.