अफगानिस्तान पर फिर बढ़ने लगे तालिबान के हमले, महिलाओं और पुरुषों पर भी लागू हुई पाबंदियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

अफगानिस्तान एक बार फिर से अपने तालीबानी रुप में वापस लौटने लगा है। तालिबान की तरफ से हमले बढ़े ही हैं और साथ ही स्थानीय लोगों पर भी पाबंदियां शुरु हो गई हैं। अफगानिस्तान के स्थानीय लोगों का कहना है कि उनपर एक बार फिर पुराने और सख्त कानून लागू किए गए हैं। आपको बता दें कि यह ऐसे समय में हो रहा है जब खबर है कि अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी सैनिक जल्द ही वापस लौट जाएंगे। तालिबानियों का कहना है कि उन्होंने अफगानिस्तान 80 फीसदी जिलों को एक बार फिर से अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान के उत्तर पूर्व में स्थित टखर प्रांत के लोगों के लिए नए आदेश जारी कर दिए हैं। प्रांत में रहने वाले पुरुषों को एक बार फिर दाढ़ी बढ़ाना का फरमान दिया गया है और महिलाओं को केवल पुरुषों के साथ ही घर बाहर निकलने के लिए कहा गया है। 

पुरुषों के बिना घर बाहर नहीं निकलेंगी महिलाएं

एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक तालिबान ने लड़कियों के दहेज से जुड़े नए कानून भी लागू कर दिए हैं। टखर के एक सामाजिक कार्यकर्ता की मानें तो उनका कहना है कि तालिबान ने महिलाओं से कहा है कि वे पुरुषों के बिना घर से बाहर ना निकलें और बिना सबूत के ही सुनवाई करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं टखर की प्रांतीय समिति का कहना है कि तालिबान के कब्जे वाले स्थानों पर भी खाने के सामान की कीमतों के दाम भी बढ़े हैं। प्रांत के गवर्नर अब्दुल्लाह कारलुक ने बताया कि तालिबानी नियंत्रण में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें किसी तरह की कोई सेवा नहीं मिल रही है और सभी अस्पताल और स्कूल भी बंद पड़े हैं। कारलुक ने आगे कहा कि तालिबानी लड़ाकों ने सरकारी इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। इन इलाकों में सभी तरह की सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। 

स्थानीय लोगों को स्वीकार नहीं यह स्थिति

तालिबानियों ने इस कदर एक बार फिर से देश में अपना कहर बरपाना शुरु किया है कि लोग इसका विरोध करने लगे हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस तरह की स्थिति स्वीकार नहीं है। गवर्नर ने आगे कहा कि तालिबानी सबकुछ लूट रहे हैं और यहां कोई सेवा भी नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग है कि तालिबानियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन चलाया जाना चाहिए। वहीं तालिबान ने इस तरह के सभी दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि हमारे खिलाफ प्रोपैगेंडा चलाया जा रहा है। देश के कई प्रांतों में सुरक्षाबलों और तालिबानियों के बीच जंग जारी है। 


प्रमुख खबरें

Air Taxi से दिल्ली से गुड़गांव का सफर सिर्फ 7 मिनट में, इंडिगो जल्द शुरू करेगी सेवा

Lakhimpur Kheri में युवक ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

Sandeshkhali : CBI जांच के अदालत के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार उच्चतम न्यायालय पहुंची

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सफाए के बाद हताश Modi डर फैला रहे हैं, कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने PM पर लगाए आरोप