By अभिनय आकाश | Oct 11, 2025
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भारत में बैठकर हिंदी में एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है। किसी को नहीं पता था कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत में बैठकर अचानक हिंदी में पाकिस्तान को धमकी दे देंगे। ये धमकी अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बाद दी गई है। आमिर खान मुत्ताकी ने हिंदी में जो कहा है उसे सुनकर पाकिस्तान का खून सूख जाएगा। पाकिस्तान को धमकी देने के बाद आमिर खान मुत्ताकी ने भारत में बैठकर अपने बगराम एयरबेस पर भी बड़ा ऐलान कर दिया। ये वही एयरबेस है जिस पर कब्जा करने का ऐलान डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले किया था।
पाकिस्तान की काबुल पर स्ट्राइक्स को लेकर मुत्ताकी ने कहा कि अफगान लोगों के धैर्य को ना परखा जाए। जो ऐसा करते हैं, उन्हें पहले ब्रिटिश, अमेरिका और सोवियत से पूछना चाहिए, नाटो से पूछना चाहिए, जिससे उन्हें ये इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि अफगानिस्तान के साथ किसी तरह के खेल खेलना सही नहीं। उन्होंने पाकिस्तान के आतंक फैलाने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि जो ऐसा कहते हैं उन्हें सबूत भी पेश करने चाहिए। वहीं, द्विपक्षीय बातचीत में जयशंकर ने तालिबान के मंत्री से कहा कि सीमा पार आतंकवाद दोनों देशों के लिए साझी चुनौती है। दोनों देशों को\ इसका सामना करने के लिए समन्वयित तौर पर मिलकर काम करना चाहिए।