महबूबा मुफ्ती ने तालिबान का किया समर्थन, बोलीं- शरिया कानून के तहत चलाए सरकार

By अनुराग गुप्ता | Sep 08, 2021

श्रीनगर। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार का गठन हो गया है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने तालिबान सरकार का समर्थन किया। पीडीपी प्रमुख ने कहा कि तालिबान अब हकीकत बन चुका है। शरिया कानून के तहत अब सरकार चलाए।  

महबूबा ने कहा कि अगर वे अमल करेंगे तभी दुनिया उनके साथ कारोबार कर सकती है। अगर उन्होंने(तालिबान) 90 के दशक में शासन का जो तरीका अपनाया था उसे अपनाते हैं तो फिर पूरी दुनिया के लिए ही नहीं खासकर अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी। 

क्या बोले फारुक अब्दुल्ला ? 

इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारुक अब्दुल्ला का भी बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान एक अलग देश है। जो वहां पर आए हैं उन्हें अब उस मुल्क को संभालना है। उम्मीद करूंगा कि वे सभी से इंसाफ करेंगे और इस्लामी उसूल पर अच्छी हूकूमत चलाएंगे। उन्हें हर मुल्क के साथ दोस्ताना ताल्लुक पैदा करने की कोशिश करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान के शिक्षा मंत्री का बयान सुन चौंक जाएंगे आप, कहा- PhD या मास्टर डिग्री की कोई वैल्यू नहीं 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान ने नई सरकार का गठन किया है। जिसमें मुल्ला हसन अखुंद को सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया। जबकि मुल्ला बरादर और अब्दुल सलाम हनाफी को उप प्रधानमंत्री का पद मिला। नई सरकार की कैबिनेट में हक्कानी ग्रुप के 4 कमांडरों को भी जगह मिली। हालांकि तालिबान का असल चेहरा भी सामने आ गया। 

प्रमुख खबरें

रूस की जनता के फैसले ने हिला डाली दुनिया! पुतिन के सिर पर आ गयी बड़ी जिम्मेदारी, जानें रशियन्स ने क्या कांड किया?

Imphal Airport से अगवा पश्चिम बंगाल का युवक Bishnupur से सुरक्षित बचाया गया

Prabhasakshi NewsRoom: Iran पर आर-पार के मूड में Trump! छुट्टी रद्द कर लौटे White House, बैठकों का दौर जारी, दुनिया टेंशन में

फैशन जगत में शोक की लहर: सुपरमॉडल Cindy Crawford के बेटे Presley Gerber का 27 साल की उम्र में निधन