क्या तालिबान ने हेलीकॉप्टर से लटका कर इस शख्स को दी फांसी? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

By अभिनय आकाश | Aug 31, 2021

काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से उसकी तरफ से ये दावे किए जा रहे थे कि वो बदल गए हैं। तालिबान का बदला हुआ रूप है। 31 अगस्त को अमेरिका ने अपने 20 सालों के सैन्य अभियान को अफगानिस्तान में समाप्त कर वतन वापसी कर ली। यकीन इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ये दावा किया गया कि वॉर हेलीकॉप्टर से युवक को तालिबानी सज़ा दी गयी है। ऐसे में जानते हैं क्या है पूरा मामला और इस दावे के पीछे कितनी सच्चाई है। दरअसल, तालिबानी राज के पहले दिन ही एक वीडियो सामने आया जिसे पहली ही सजा का वीडियो बताया गया। जिसमें वॉर हेलिकॉप्टर ब्लैक हॉक से तालिबानी सजा की शुरुआत होने के दावे किए गए। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि हेलीकॉप्टर से बांध कर एक शख्स को घुमाया जा रहा है। शख्स को काफी समय तक हेलीकॉप्टर में बांध कर आंतकियों द्वारा घुमाया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हेलीकॉप्टर में लटकाया गया शख्स अमेरिकी ट्रांसलेटर था।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

तालिबानी सज़ा के रूप में बताए जा रहे इस वीडियो की सच्चाई अब सामने आई है। स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर से लटकने वाले शख्स को कोई सजा नहीं दी गई है बल्कि यह व्यक्ति करीब 100 मीटर ऊपर तालिबान का झंडा लगाने का काम कर रहा है। हेलीकॉप्टर से उसे इसलिए लटकाया गया है, जिससे वह इतनी ऊंचाई तक पहुंच सके।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल