अफगानी धरती पर कब्जा करने वाला तालिबान बनाने जा रहा खुद की वायुसेना, क्या ISIS-K पर होगी जवाबी कार्रवाई ?

By अनुराग गुप्ता | Nov 08, 2021

काबुल। अफगानिस्तान के सभी प्रांतों पर कब्जा करने के करीब तीन महीने बाद तालिबान ने अब अपनी वायुसेना स्थापित करने का मन बनाया है। आपको बता दें कि तालिबान के पास खासा मात्रा में अमेरिकी विमान मौजूद है और उन्होंने पहले ही अपने लड़ाकों को एक-स्थान से दूसरे स्थान भेजने के लिए विमानों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। 

जल्द होगा वायुसेना का गठनरिपोर्ट के मुताबिक तालिबानी सरकार में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायुसेना का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शासन के पूरी तरह से स्थापित हो जाने के बाद कुछ वक्त बाद वायुसेना का गठन किया जाएगा। यह अभी पूरी तरह से स्थापित नहीं हुआ है।तालिबान ने काबुल पर कब्जा करने से पहले अफगान वायुसेना के विमानों का जब्त कर लिया था। जिसमें अमेरिका के ब्लैक हॉक, रूस के बने एमआई-17 विमान शामिल हैं। इतना ही नहीं तालिबानी लड़ाकों ने इन विमानों के साथ अपनी तस्वीरें भी खिंचवाईं थीं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।अफगानी पायलटों को दी गई माफीरिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारिज़मी ने बताया कि जिन विमानों में मरम्मत की आवश्यकता महसूस की गई थी, उन्हें ठीक कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि अफगान वायुसेना में काम करने वाले पायलटों को माफ किया जा चुका है और उन्हें वापस आने के लिए भी कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें: गरीबी और भुखमरी झेल रहे अफगानिस्तान की गेहूं भेजकर मदद करना चाहता है भारत, पाकिस्तान अटका रहा रोड़ा 

आपको बता दें कि तालिबान के पास भारी मात्रा में अत्याधुनिक अमेरिकी हथियार मौजूद हैं। इसके अलावा उनके पास अमेरिकी विमान भी हैं। जिनकी तैनाती हाल ही में की गई थी। लेकिन तालिबान अगर वायुसेना को स्थापित करने में कामयाब हो जाता है तो वो श्रीलंका की लिट्टे (एलटीटीई) के बाद दूसरा आतंकवादी संगठन होगा, जिसके पास खुद की वायुसेना होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर