आईएसआई के साथ तालिबान के रिश्ते पर बंद कमरों में चर्चा हो: अमेरिका रक्षा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2021

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सीनेटरों से कहा है कि तालिबान के साथ पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संबंधों पर केवल बंद कमरों के भीतर ही चर्चा की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान की आर्थिक स्थिति चिंता का विषय: पाकिस्तान

उनके दो जनरलों, यूएस ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिले और यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने भी यही कहा। मिले ने कहा, ‘‘मैंने पिछले कुछ वर्षों में और हाल ही में पाकिस्तानियों के साथ कई बार बातचीत की है और मेरे दिमाग में कोई सवाल नहीं है कि पाकिस्तान और तालिबान के बीच संबंध तेजी से जटिल होते जा रहे हैं।’’

आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद अगस्त के आखिरी सप्ताह में अघोषित दौरे पर काबुल गए थे और तालिबान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। अगस्त के मध्य में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी पर कब्जा करने के बाद से वह अफगानिस्तान का दौरा करने वाले पहले उच्च पदस्थ विदेशी अधिकारी थे।

मैकेंजी ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी के परिणामस्वरूप तालिबान के साथ पाकिस्तान के संबंध काफी जटिल होते जा रहे हैं। सीनेटर जीन शाहीन ने पूछा, ‘‘क्या हम उम्मीद करते हैं कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद यह संबंध और अधिक जटिल हो जाएगा? क्या हम पाकिस्तान के परमाणु हथियारों और उस क्षमता के बारे में चिंतित हैं कि आतंकवादी समूह उन हथियारों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं?

इसे भी पढ़ें: कतर ने विश्व नेताओं से तालिबान का बहिष्कार नहीं करने का आग्रह किया

सीनेटर गैरी पीटर्स ने पाकिस्तान के साथ साझा हितों के बारे में पूछा तो ऑस्टिन ने कहा, “ मुझे लगता है कि एक प्रमुख साझा हित अफगानिस्तान या क्षेत्र में मानवीय आपदा को रोकना है। और इसलिए, मुझे लगता है कि हम उस हित को साझा करना जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी