अपहरण की खबरों के बीच तालिबान का दावा, सभी भारतीयों को सुरक्षित जगह पर रखा

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2021

काबुल। अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट से 150 लोगों के अपहरण की खबरों के बीच में तालिबान ने बड़ा दावा किया है। आपको बता दें कि काबुल एयरपोर्ट में तालिबानी चरमपंथी अचानक से पहुंचे, जिसकी वजह से अफरातफरी मच गई। इस बीच तालिबान के चरमपंथी 150 लोगों को एयरपोर्ट के उत्तरी गेट से लेकर चले गए। जिनमें से ज्यादातर भारतीय थे। 

तालिबान ने कहा कि हम भारतीयों को दूसरे दरवाजे से एयरपोर्ट के अंदर ले गए हैं। किसी भी भारतीय का अपहरण नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान का खाली खजाना देख कर तालिबान के उड़ गये होश, पाई-पाई का संकट खड़ा हो सकता है 

गौरतलब है कि राष्ट्रपति अशरफ गनी के अफगानिस्तान छोड़कर जाने के बाद ज्यादातर लोग अफगानी जमीं छोड़ने के लिए विवश हो गए और उन लोगों ने काबुल एयरपोर्ट की तरफ अपना रुख किया। काबुल एयरपोर्ट पर भारी तादाद में लोग अभी मौजूद हैं और देश से निकलने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद