काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान प्रवक्ता का बड़ा बयान, कहा- खुली और समावेशी इस्लामी सरकार चाहता है देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2021

काबुल। तालिबान के एक प्रवक्ता एवं वार्ताकार ने रविवार को कहा कि चरमपंथी संगठन अफगानिस्तान में ‘‘खुली, समावेशी इस्लामी सरकार” बनाने के मकसद से वार्ता कर रहा है। सुहैल शाहीन ने तालिबान के कुछ ही दिनों में देश के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लेने और राजधानी काबुल में घुस जाने के बाद यह बात कही है जहां अमेरिका अपने राजनयिकों एवं अन्य असैन्य नागरिकों को वापस बुलाने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। इससे पहले, तालिबान के एक अधिकारी ने कहा था कि संगठन राष्ट्रपति भवन से एक नयी सरकार की घोषणा करेगा लेकिन वह योजना फिलहाल टलती दिख रही है।

प्रमुख खबरें

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी

मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर विवाद

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल से अगवा 3 साल का बच्चा बिहार के मुंगेर से सकुशल बरामद

वडोदरा जमीन विवाद में यूसुफ पठान की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय से खारिज