अफगानिस्तान से अमेरिकियों को बाहर निकालने में तालिबान का रुख सहयोगी रहा: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों और अन्य के प्रस्थान को सुगम बनाने में तालिबान का रवैया कारोबारी एवं पेशेवर रहा है। काबुल से कतर एयरवेज की चार्टर्ड उड़ान के दोहा पहुंचने के साथ ही राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से यह बयान आया है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली होर्न ने कहा, “ तालिबान हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचकेआईए) से चार्टर उड़ानों के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों और वैध स्थायी निवासियों के प्रस्थान को सुगम बनाने में सहयोगी रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमेठी में कार में आग लगने से एक बच्ची समेत नौ महिलायें झुलसी, दो की हालत गंभीर

उन्होंने कहा, “ विमान के सुरक्षित प्रस्थान एवं पारगमन को सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी सरकार गहनता से काम कर रही है, और आज की सुरक्षित उड़ान सावधानीपूर्ण और कठिन कूटनीति एवं बातचीत का परिणाम है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका, अपने नागरिकों, वैध स्थायी निवासियों और अमेरिका के लिए काम करने तथा अफगानिस्तान छोड़ने की इच्छा रखने वाले अफगानों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए इन प्रयासों को जारी रखेगा।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान