तालिबान ने अफगान मीडिया को दी धमकी कहा, पत्रकारों को बनाया जाएगा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

काबुल। तालिबान ने अफगान मीडिया को धमकी देते हुये कहा है कि जबतक उसके खिलाफ चलने वाली सरकारी प्रचार की खबरों को रोक नहीं दिया जाता वह पत्रकारों को निशाना बनाया जाएगा। सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि रेडियो स्टेशनों, टीवी चैनलों और अन्य संगठनों को एक सप्ताह का समय दिया गया है ताकि वे सरकार के पैसे से चलने वाली तालिबान विरोधी घोषणाओं का प्रसारण रोक दें।

तालिबान ने कहा है कि जिस भी अफगान मीडिया ने ऐसा करने से इंकार किया उसे दुश्मन का खुफिया समझा जायेगा और उनके पत्रकार व अन्य कर्मचारी सुरक्षित नहीं रहेंगे। काबुल सरकार ऐसे मीडिया संस्थानों को पैसे देती है जिनमें सरकार की ओर से कहा जाता है कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधियां देखता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दे। तालिबान पहले भी अफगान मीडिया, रेडियो और टीवी स्टेशनों को निशाना बना चुका है लेकिन यह पहली बार है जब उसने सरकारी भुगतान वाली घोषणाओं जैसे एक खास मुद्दे को लेकर धमकी दी है।

प्रमुख खबरें

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता