Taliban ने पाकिस्तान के कई सैनिकों को घरों से उठा लिया, संयुक्त राष्ट्र के सामने जान की भीख मांगने पहुंचे गृह मंत्री मोहसिन

By अभिनय आकाश | Aug 30, 2024

पाकिस्तान में भयंकर बवाल मच गया है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी के आतंकियों ने पाकिस्तान के कई बड़े सैनिकों को घर से उठा लिया है। पाकिस्तानी सैनिक कैमरे पर आकर बयान दे रहे हैं कि हमें बचा लो। टीटीपी की बातें मान लो वरना कोई नहीं बचेगा। मामला इतना खतरनाक हो गया है कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के सामने जान की भीख मांगने पहुंच गया है। पाकिस्तानी सेना पर टीटीपी का ये हमला उस वक्त हुआ है जब बलूचिस्तान के कई इलाकों में बलूच लिबरेशन आर्मी के लोगों ने कब्जा कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan पर जयशंकर का 'विस्फोटक' बयान, कहा- बिना रुकावट बातचीत का युग खत्म

टीटीपी को रोकना असंभव होता जा रहा है। टीटीपी को अफगानिस्तान का तालिबान मदद दे रहा है। ऐसे में हमारी रक्षा की जाए। पाकिस्तान के केंद्रीय गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अफगानिस्तान के लिए नियुक्त संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि के सामने जान की भीख मांगी है। टीटीपी ने खैबर पख्तूनवा प्रांत में मौत का तांडव मचाया हुआ है। टीटीपी ने सबसे पहले पाकिस्तानी आर्मी के एक बड़े अफसर को घर से उठा लिया। इस अफसर का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल खालिद है। कर्नल खालिद के अलावा तीन और सैनिक भी उठाए गए हैं। सभी सैनिकों ने कैमरे पर आकर कहा है कि हम तभी जिंदा बचेंगे जब पाकिस्तान टीटीपी की सारी बातें मान जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Uttarakhand बिजनेस का भविष्य! Haridwar में जुटे दिग्गज, ONDC और Trader Security पर हुई बड़ी चर्चा

New Zealand में प्रवासी भारतीयों से मिले PM Modi, बोले- भारत संग आपका रिश्ता अटूट है

New Zealand में Modi का जलवा, तिरंगे से रोशन Sky Tower, 4 दशक बाद ऐतिहासिक स्वागत

Bihar CM ने दिया करोड़ों का तोहफा: 98 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 1424 करोड़, सशक्त होगा समाज