डूरंड पर तालिबानी बवंडर, इमरान के सैनिकों का शर्मिंदगी वाला सरेंडर, सीमा पर लगाए बाड़ उखाड़ फेंके

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2022

अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता तक पहुंचाने के बाद पाकिस्तान कई तरह की गलतफहमियों में था। पाकिस्तान को लग रहा था कि तालिबान की हुकूमत इस्लामाबाद के रिमोर्ट से चलेगी। पाकिस्तान अफगानिस्तान की जमीन और उसके समझौते व संसाधनों का बेजा इस्तेमाल कर सकेगा। लेकिन अब तालिबान ने पाकिस्तान को उसकी हैसियत बताना शुरू कर दिया है। तालिबान की खूंखार टोली पाकिस्तान की सेना को न सिर्फ आंख दिखा रही है बल्कि डूरंड लाइन से सैनिकों को खदेड़ भी दिया है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तालिबानी लड़ाकों ने बाड़ पर हो रही फेंसिंग पर ट्रक चढ़ा दिया। तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को युद्ध की धमकी भी दी। 

अफगान-पाक तनाव

1947 में स्वतंत्रता के साथ भारत-पाक बंटवारा हुआ और उसे डूरंड रेखा विरासत में मिली। इसके साथ ही पश्तून ने रेखा को अस्वीकार कर दिया और अफगानिस्तान द्वारा इसे मान्यता देने से इनकार कर दिया। 1947 में संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के शामिल होने के खिलाफ मतदान करने वाला अफगानिस्तान एकमात्र देश था।

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी