भारत ने निभाई दोस्ती, दिल्ली में पहली बार धूम-धाम से विक्ट्री डे मनाएगा तालिबान!

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2026

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता को 5 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन इन 5 सालों में अगर किसी रिश्ते ने सबसे ज्यादा करवट ली है तो वो है भारत और तालिबान का रिश्ता। कभी दिल्ली तालिबान से दूरी बनाकर चलती थी। अब उसी तालिबान के मंत्री लगातार भारत आ रहे हैं और सबसे बड़ी बात पहली बार दिल्ली में तालिबान अपना विक्ट्री डे रिसेप्शन आयोजित करने जा रहा है। दरअसल तालिबान के दिल्ली स्थित चार्ज डी अफेयर्स मुफ्ती नूर अहमद नूर 17 अगस्त को नई दिल्ली में एक सार्वजनिक विक्ट्री डे रिसेप्शन आयोजित करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में राजनायकों, अफगान डायस्पोरा समाज के प्रमुख लोगों और मीडिया के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है और ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि भारत सरकार के अधिकारी भी इस विक्ट्री डे रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कौन अधिकारी शामिल होगा इसकी पूरी तस्वीर अभी सामने आनी बाकी है। लेकिन इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी बात यह है कि तालिबान के 2021 में काबुल की सत्ता में लौटने के बाद भारत में यह उसका पहला सार्वजनिक विक्ट्री डे रिसेप्शन होगा जो कहीं ना कहीं यह दिखाता है कि आज भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते कैसे हैं और साथ ही साथ यह भी दिखाता है कि कैसे पिछले 5 सालों में भारत और तालिबान कितने करीब आए। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

भारत ने तालिबान के साथ अपना व्यावहारिक बातचीत का रास्ता हमेशा से खुला रखा। तालिबान के आने से पहले भी और अब जब तालिबान सत्ता में है उसके बाद भी भारत ने तालिबान के सामने बार-बार यह बात कही है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए ना हो और कहीं ना कहीं तालिबान ने भी इस चीज को समझा है। इसके साथ ही भारत चाहता है कि वहां स्थिरता बनी रहे और अफगानिस्तान में भारत की आर्थिक और नैनीतिक मौजूदगी भी कायम रहे।

प्रमुख खबरें

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

Congress ने CEC को हटाने और PM Narendra Modi के इस्तीफे की उठाई मांग

निर्वाचन आयोग पर कार्टून बनाने पर Satish Acharya का Instagram अकाउंट भारत में बंद

RCom Bank Fraud: पूर्व MD अमिताभ झुंझुनवाला को CBI कोर्ट से मिली मेडिकल जमानत