महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP के बीच बनी बात, 125-125 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 125-125 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। पवार ने ऐलान किया कि कांग्रेस के साथ उनके गठबंधन के तहत सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा चुका है। राकांपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि समझौते के तहत बाकी बची 38 सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने मंत्री गंगवार से पूछा सवाल, 5 साल और 100 दिन में कितनी नौकरियां दीं ?

2014 के इन चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा को 122 सीटें मिली थीं। कांग्रेस और राकांपा के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुए गठजोड़ से पहले दोनों ही दलों से कई प्रमुख नेता साथ छोड़कर जा चुके हैं। इनमें से राकांपा से ज्यादा नेता गये हैं।  इनमें से कई नेताओं ने भाजपा का तो कुछ ने शिवसेना का दामन थामा है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन