भारत को धमकाने से पहले मेरे से बात करो...ट्रंप से मिलने जाएंगे पुतिन

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2025

डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर टैरिफ बम फोड़ रहे हैं। ट्रंप ने भारत पर अब तक 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप मानवता का ढोंग रचते हुए यूक्रेन में हो रही मौतों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने लगे हैं। लेकिन यूक्रेन जंग और दुनिया में चल रही टैरिफ वाली उथल पुथल के बीच अब एक महामुलाकात होने जा रही है। जिस पर दुनिया टकटकी लगाए बैठी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच पहली बार आमने सामने की बैठक होने जा रही है। जिस पर जेलेंस्की की भी नजरें टिकी हुई हैं। बड़ी बात ये है कि इस बैठक में जेलेंस्की को शामिल नहीं किया गया है। पहले खबर आई थी कि अमेरिका ने ये शर्त रखी थी कि अगर ट्रंप और पुतिन के बीच आमने सामने बैठक होगी तो उससे पहले पुतिन को जेलेंस्की से मिलना होगा। लेकिन अब ट्रंप ने ये शर्त हटा दी है और साफ कर दिया है कि पुतिन के साथ बैठक जेलेंस्की की मौजूदगी के बिना ही होगी। 

इसे भी पढ़ें: क्या ट्रंप आने वाले दिनों में पुतिन से मिलेंगे? क्रेमिलन का आया इस पर जवाब

ये बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि जून 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पुतिन के बीच जेनेवा में मुलाकात हुई थी। उसके बाद ये किसी अमेरिकी और रूसी राष्ट्रपति के बीच पहली बार आमने सामने की बातचीत होगी। ट्रंप और पुतिन आखिरी बार 2019 में जापान में जी20 सम्मेलन में आमने सामने में मिले थे। वहीं इंस्ताबुल में रूस और यूक्रेन के बीच पहले भी तीन बार सीधी वार्ता हो चुकी है। लेकिन वो शांति की दिशा में कोई खास नतीजा नहीं दे पाई है। दोनों देश अभी भी एक दूसरे की शर्तों पर सहमत नहीं है और तीन से  ज्यादा समय से ये संघर्ष जारी है। रूस ने 2022 में यूक्रेन पर सैन्य हमला शुरू किया था। जिसके बाद से हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: 50% टैरिफ के बाद भारत पर अमेरिका लेने वाला था क्या बड़ा एक्शन? पुतिन करेंगे अब ट्रंप से मीटिंग

ट्रंप ने इस बात पर चिंता जताई है कि पुतिन अक्सर शांति की बात करते हैं, लेकिन इसके बाद यूक्रेन पर बमबारी शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वो मीठा बोलते हैं और फिर शहर में बमबारी कर देते हैं।" राष्ट्रपति ट्रंप को अब शक है कि कहीं पुतिन सिर्फ बातों में उन्हें उलझाकर समय तो नहीं बर्बाद कर रहे। इसलिए वे ज़ेलेंस्की को बातचीत में शामिल करना चाहते हैं, जिससे कोई ठोस समाधान निकल सके।

प्रमुख खबरें

2020 Delhi Riots Case | नेता बच गए या याचिका में दम नहीं था? 2020 दिल्ली दंगों में हेट स्पीच की FIR मांग पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!

Orient Cables के Share की बाजार में मजबूत शुरुआत, 65 प्रतिशत प्रीमियम पर Listing

पाकिस्तानियों से ज्यादा लंबी जिंदगी जीते हैं भारतीय, मगर Indians से भी ज्यादा जीते हैं Bangladeshis: WHO

Amroha में NH-9 पर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ीं, 2 यात्रियों की जान गई