गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे अपने कामगारों को लाने में लगी ओडिशा सरकार, उद्धव ठाकरे और विजय रूपानी से की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

भुवनेश्वर। कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में फंसे उड़िया कामगारों को वापस लाने के लिए ओडिशा सरकार ने पहल की है। वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि सरकार गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे अपने कामगारों को सम्मानजनक तरीके से लाने के लिए ठोस कदम उठाएगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस मुद्दे पर महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की। इस चर्चा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में कोरोना वायरस के पांच नए मामले आए सामने, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई

पटनायक ने रूपानी और ठाकरे से उनके राज्यों में फंसे उड़िया कामगारों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। चर्चा के दौरान फैसला हुआ कि ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारी गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकारियों से उड़िया कामगारों की वापसी के लिए समन्वय करेंगे। उल्लेखनीय है कि ओडिशा के करीब पांच लाख प्रवासी कामगार देशभर में लॉकडाउन की वजह से फंसे हैं जिनमें से अधिकतर गुजरात में खासतौर पर सूरत में और महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में हैं। अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए प्रवासी कामगारों को मुख्य रूप से बसों से लाया जाएगा लेकिन परिवहन के अन्य साधनों पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो लोग ओडिशा आने के इच्छु प्रवासियों को अपना नाम और पता राज्य सरकार की वेबसाइट सीओवीआईडी19 डॉट ओडीआईएसएचए डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकृत कराना होगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी