AIADMK में एकता की बात करना सेंगोट्टैयन को पड़ा भारी, EPS ने 7 नेताओं को किया बर्खास्त

By अंकित सिंह | Sep 06, 2025

एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने शनिवार को वरिष्ठ नेता के ए सेंगोट्टैयन को पार्टी के प्रमुख पदों से हटा दिया। इससे एक दिन पहले सेंगोट्टैयन ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को वापस पार्टी में शामिल करने के लिए दस दिन का अल्टीमेटम दिया था। पूर्व मंत्री और पार्टी की दिवंगत सुप्रीमो जे जयललिता के लंबे समय से वफादार रहे सेनगोट्टैयन को इरोड ग्रामीण पश्चिम जिला इकाई के सचिव और एआईएडीएमके के संगठन सचिव के पद से मुक्त कर दिया गया।

तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहयोगी वीके शशिकला ने शुक्रवार को कहा कि अन्नाद्रमुक नेता केए सेंगोट्टैयन का पार्टी में एकता का आह्वान अब हर एक पार्टी कार्यकर्ता की आवाज़ है। इससे पहले, सेंगोट्टैयन ने वीके शशिकला, ओ पन्नीरसेल्वम और टीटीवी दिनाकरन सहित निष्कासित नेताओं को पार्टी में शामिल करने का आह्वान करते हुए तर्क दिया कि चुनाव जीतने के लिए पार्टी के लिए यह ज़रूरी है।

इसे भी पढ़ें: DMK को सत्ता से हटाने के लिए AIADMK कार्यकर्ता एकजुट हों... शशिकला का सेंगोट्टैयन की एकता को समर्थन

AIADMK की पूर्व अंतरिम महासचिव शशिकला ने एक बयान में कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता और पार्टी विधायक, प्रिय भाई सेंगोट्टैयन ने साबित कर दिया है कि AIADMK एक अविनाशी शक्ति है जिसे कोई भी शक्ति मिटा नहीं सकती। वह कई कठिन समय में पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। उन्होंने दिखाया है कि उनकी रगों में जो बहता है वह AIADMK का खून है। एकता का उनका आह्वान अब हर एक पार्टी कार्यकर्ता की आवाज है और वास्तव में, तमिलनाडु के लोगों की आवाज है। मैं भी इस बात पर जोर देती हूं।

प्रमुख खबरें

BRICS Transport Ministers Meeting 2026 | भारत की अध्यक्षता में नागपुर में संपन्न हुई ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक

Love Horoscope For 13 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 13 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

सड़क पर बिछ गई लाशें, मंजर देखकर कांप उठीं सांसें... शादी समारोह से लौट रहे 13 लोगों की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश में में भीषण सड़क हादसा, 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत