पत्नी से बात करना पति को पड़ा भारी, लिव-इन पार्टनर से चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या

By एकता | Aug 03, 2025

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 3 इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 40 वर्षीय कबाड व्यापारी की उसकी लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक हरीश शर्मा की हत्या, अपनी पत्नी से बात करने को लेकर हुए झगडे के बाद हुई।

इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप-सेक्स और फिर हत्या! इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड को छठी मंजिल से नीचे फेंका, लड़की का हुआ दर्दनाक अंत

आरोपी महिला गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी यशमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है और पुलिस ने फ्लैट से खून के धब्बों के साथ हत्या का हथियार भी बरामद कर लिया है। इस मामले में एक और व्यक्ति, हरीश के दोस्त विजय उर्फ सेठी की भी जांच की जा रही है, जो घटना के समय दूसरे कमरे में मौजूद था। मृतक के भतीजे ने आरोप लगाया है कि यशमीत और विजय ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश