महायुति के बीच 288 विधानसभा सीट में से 11 पर अभी बातचीत जारी है: Ajit Pawar

By Prabhasakshi News Desk | Oct 25, 2024

इंदापुर । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के बीच राज्य की 288 विधानसभा सीटोंमें से 11 सीट पर अभी बातचीत हो रही है। राज्य विधानसभा की 288 सीट पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा जबकि 23 नवंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे। पवार ने कहा कि उनकी पार्टी को मिली सीट में से 10 प्रतिशत सीट अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए रखी जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है। अभी 11 सीट पर चर्चा जारी है। हम सबको खुश नहीं कर सकते।’’ 

प्रमुख खबरें

दीवाली से पहले AQI 300 पार, GRAP-2 लागू, जानें सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग के साथ क्या-क्या बदलेगा?

चेन्नई ओपन: भारी बारिश से पहले दिन एक भी मैच नहीं, मंगलवार को होंगे 16 मुकाबले

Asia Cup के लिए India A टीम में 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi को मिला मौका

BCCI ने Rising Stars Asia Cup के लिए India A टीम का किया ऐलान, Tilak Varma बने कप्तान