America और China के बीच बीजिंग में वार्ता, टकराव से बचने के तरीकों पर विचार विमर्श

By Prabhasakshi News Desk | Aug 27, 2024

बीजिंग । व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और चीन यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं कि उनके बीच प्रतिस्पर्धा टकराव में तब्दील न हो। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन वरिष्ठ विदेश नीति अधिकारी वांग यी के साथ दो दिनों से बैठक कर रहे हैं। सुलिवन ने वार्ता शुरू होने से पहले मीडिया को दिए संक्षिप्त बयान में कहा,‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने राष्ट्रपति शी के साथ अपनी बातचीत में यह स्पष्ट किया कि वह इस अहम संबंध को जिम्मेदारी से संभालने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

बीजिंग हवाई अड्डे पहुंचने के बाद सुलिवन की चीन के विदेश मंत्रालय में उत्तरी अमेरिका और प्रशांत क्षेत्र मामलों के प्रमुख यांग ताओ ने अगवानी की। इस मौके पर चीन में अमेरिका के राजदूत निकोलस बर्न भी मौजूद थे। सुलिवन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष विदेश अधिकारी से अघोषित बातचीत के लिए बाइडन के सबसे विश्वसनीय अधिकारी रहे हैं है ताकि अमेरिका और बीजिंग के बीच संबंधों में आए तनाव को कम किया जा सके।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया