गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच हुई बातचीत, अन्य मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं

By अंकित सिंह | May 10, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर पाक डीजीएमओ ने बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हुए है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान हमेशा से ही अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास करता रहा है।

इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: कितना पावरफुल है भारत का बराक-8, पाकिस्तान की फतह-II का फालूदा बना दिया

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्वीट किया, "पिछले 48 घंटों में, वीपी वेंस और मैंने वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक शामिल हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और राजनीति कौशल की सराहना करते हैं।"

प्रमुख खबरें

Lashkar का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब, 19 जगह छापे पड़ने के बाद फरार आतंकी Abdullah Abu Hureira समेत कई गिरफ्तार

दिग्गज क्रिकेटर David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में Drunk Driving केस में हुए अरेस्ट

DGCA का बड़ा फैसला: Long-Haul Flights के लिए पायलटों के Flight Duty Time में मिली अस्थायी ढील

Char Dham Yatra: Char Dham पर नया नियम! Gangotri में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, क्या ये सिर्फ शुरुआत है