BJP से बन गई बात! दिल्ली में इन दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश की पार्टी JDU

By अंकित सिंह | Jan 14, 2025

जनता दल-(यूनाइटेड) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन में आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। घटनाक्रम से वाकिफ जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात की जानकारी दी है। एक वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जदयू और भाजपा के बीच बातचीत चल रही है। अब तक, एक सीट फाइनल है, और दूसरी सीट के लिए बातचीत चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने 'झूठे वादों' को लेकर Arvind Kejriwal की तुलना प्रधानमंत्री से की, पलटवार करते हुए AAP नेता ने दिया जवाब

पिछले चुनाव में जद-यू को गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए दो सीटें मिली थीं। जदयू के शैलेन्द्र कुमार बुराड़ी सीट से चुनाव लड़े, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) के संजीव झा से हार गये। झा को 62.81 फीसदी वोट मिले, जबकि शैलेन्द्र कुमार को सिर्फ 23.14 फीसदी वोट मिले। संगम विहार सीट से जद-यू के शिव चरण गुप्ता केवल 32,823 वोट हासिल कर सके। पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (एलजेपी) ने दिल्ली चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

प्रमुख खबरें

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan

अंकिता हत्याकांड में CBI जांच से सच सामने आएगा, CM Dhami का बड़ा बयान

Semicon 2.0 से देश में तैयार होंगी 200 Chip Design कंपनियां, Ashwini Vaishnaw ने दी जानकारी

MP के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का UPI भुगतान रोकने की तैयारी, CAIT ने जताई चिंता