चीन के साथ बातचीत सुचारू रूप से चल रही है, भारत कभी नहीं झुकेगा : Rajnath Singh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

अहमदाबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत और चीन के बीच बातचीत सुचारु रूप से और अच्छे माहौल में चल रही है तथा भारत कभी नहीं झुकेगा। लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के वास्ते प्रचार करने के लिए अहमदाबाद में मौजूद सिंह ने कहा कि भारत सैन्य दृष्टिकोण से एक शक्तिशाली देश बन गया है और अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। चीनी आक्रामकता को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, “भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा। भारत सैन्य दृष्टि से भी एक शक्तिशाली देश बन गया है। हम अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं।” 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरण में मात्र आठ प्रतिशत महिला उम्मीदवार

उन्होंने कहा, “2014 में हमने 600 करोड़ रुपये का रक्षा सामान निर्यात किया था, लेकिन अब यह आंकड़ा 21,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है और मैं कह सकता हूं कि यह बढ़ने वाला है।” मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि रक्षा वस्तुएं, चाहे मिसाइलें और अन्य हथियार, बम या टैंक हों, भारत में और भारतीयों द्वारा बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “आज, हमने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का रक्षा उत्पादन हासिल किया है।

प्रमुख खबरें

विधानसभा चुनाव से पहले Uttarakhand Congress ने 70 क्षेत्रों के लिए शुरू की न्याय यात्रा

CISF में Constable और Head Constable स्तर पर 450 खिलाड़ियों की होगी भर्ती

आतंकवाद पर Pakistan और European Union के बीच इस्लामाबाद में 10वें दौर की वार्ता

Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर