COA से बात की, हितों से टकराव की कोई बात नहीं: सौरव गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में सलाहकार की भूमिका प्रशासकों की समिति (सीओए) से सलाह के बाद ही ली है। 

गांगुली ने कहा, ‘‘इसमें बिलकुल भी हितों का टकराव नहीं है। मैंने पहलेही आईपीएल संचालन परिषद से इस्तीफा दे दिया था। मैंने इस भूमिका के लिये प्रतिबद्धता से पहले भी सीओए से बात की थी।’’गांगुली पांच साल से ज्यादा समय से प्रशासक रहे हैं लेकिन अब वह तकनीकी और रणनीतिक मामलों में योगदान दे रहे हैं। केकेआर और अब बंद हो चुकी पुणे वारियर्स की कप्तानी कर चुके गांगुली ने कहा, ‘‘मैं रोमांचित हूं।

इसे भी पढ़ें: गावस्कर ने MCC के टेस्ट में एक तरह की गेंद के प्रस्ताव की आलोचना की

मैं हमेशा से ही क्रिकेट में लौटना चाहता था। आप कह सकते हैं कि अब मुझे खुशी हो रही है। हां मैं केकेआर का कप्तान था। लेकिन यह भूमिका पूरी तरह से अलग है। मैदान में खेलना डगआउट में बैठकर सलाह देना काफी अलग है। बतौर कप्तान मुझे मैदान पर भी रणनीति का कार्यान्वयन करना होता था। लेकिन इसमें प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी क्रिकेटर पर ही होगी।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal