करनाल में किसानों और प्रशासन की वार्ता फिर हुई विफल, टिकैत बोले- जारी रहेगा धरना

By अनुराग गुप्ता | Sep 08, 2021

करनाल। हरियाणा के करनाल में मिनी सचिवालय में किसानों का धरना जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कथित लाठीचार्ज का आदेश देने वाले आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच किसान और प्रशासन के बीच में एक बार फिर से बैठक हुई। इस बैठक के बारे में किसान नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज 3 घंटे तक बैठक चली। जबकि बीते दिनों 2 घंटे तक बैठक हुई लेकिन अधिकारी पूर्णरूप से उस अधिकारी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उसके खिलाफ मुकदमा लिखने और सस्पेंड करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए यहां पर धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का धरना डिस्टर्ब न हो इसलिए बाकि के जगहों से किसानों को बुलाया जाएगा और यहां पर भी एक धरना दिया जाएगा। हमारी मांग है कि उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi