Kuberaa OTT Release | तमिल अभिनेता धनुष की सुपरहिट मूवी 'कुबेर' इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

By रेनू तिवारी | Jul 11, 2025

बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद, कुबेर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कब्ज़ा करने के लिए पूरी तरह तैयार है! धनुष और नागार्जुन अभिनीत इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है, खासकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में, जहाँ इसने तमिलनाडु से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। 20 जून 2025 को रिलीज़ हुई क्राइम ड्रामा फिल्म कुबेर ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है। इसने लगभग 132 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: Rajkummar Rao New Movie Maalik | सीबीएफसी ने राजकुमार राव की ए-रेटेड फिल्म में कोई कट नहीं लगाया, 3 संवादों को सेंसर किया

यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, एक साधारण आदमी, प्रायश्चित की अपनी असाधारण यात्रा पर। कुबेर प्राइम वीडियो पर 18 जुलाई से। श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज़ एलएलपी और एमिगोस क्रिएशन के बैनर तले सुनील नारंग और पुष्कर राममोहन राव द्वारा निर्मित, यह फिल्म पांच भाषाओं (तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम) में रिलीज़ हुई।

 Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood


प्रमुख खबरें

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट

US Open में Serena Williams की वापसी, Carlos Alcaraz के साथ मिक्स डबल में पेश करेंगी बड़ी चुनौती

Poonch में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल हुए