तमिलनाडु विधानसभा गाजा पर इजराइल के हमलों की निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित करेगी : स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को यहां कहा कि राज्य की विधानसभा गाजा पर इजराइली हमलों की निंदा करने के लिए एक प्रस्ताव पारित करेगी और तत्काल युद्धविराम की मांग करेगी तथा केंद्र से इस संबंध में उचित कदम उठाने का अनुरोध भी करेगी।

स्टालिन ने कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को इजराइल और उसका साथ दे रहे देशों पर दबाव बनाने का प्रयास करना चाहिए ताकि नरसंहार को रोका जा सके।’’

वह गाजा में ‘नरसंहार’ की निंदा करने के लिए यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा आयोजित एक सर्वदलीय विरोध सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘इजराइल द्वारा गाजा पर किए जा रहे अंधाधुंध हमले हम सभी के दिलों को झकझोर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि माकपा का विरोध प्रदर्शन मानवीय मूल्य वाले लोगों को एकजुट करने का प्रयास है, ताकि सत्तारूढ़ ताकतों से उन हमलों को रोकने का आग्रह किया जा सके जो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों और संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन करते हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने हाल के सप्ताहों में गाजा में हुई हत्याओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपना रुख व्यक्त किया है। उन्होंने आठ सितंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि ‘‘गाजा में जो कुछ हो रहा है, उससे वह इतने विचलित हैं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा था कि ‘‘जब निर्दोष लोगों की जान इस तरह जा रही हो, तो चुप रहना कोई विकल्प नहीं है।’’ माकपा ने भारत सरकार से इजराइल के साथ सभी व्यापार समझौते रद्द करने की भी अपील की थी। माकपा सदस्यों ने एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों पर चल रहे ‘एयरोडेफकॉन 2025 सम्मेलन’ में इजराइली कंपनियों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगाने का भी आह्वान किया था।

प्रमुख खबरें

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल

FIFA World Cup 2026 | Lionel Messi की ऐतिहासिक हैट्रिक! अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को रौंदा, टूटे पेले और रोनाल्डो के बड़े रिकॉर्ड

G7 Summit 2026 In France | पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच महाबैठक! व्यापार, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा कूटनीतिक रोडमैप तैयार

India-Canada Relations Free Trade Agreement | पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच रक्षा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी