तमिलनाडु का कैश फॉर जॉब घोटाला, मंत्री सेंथिलबालाजी ने भाई चेन्नई कोर्ट में हुए पेश

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2025

तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के भाई अशोक कुमार मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किए जा रहे एक मामले में ग्यारह अन्य आरोपियों के साथ चेन्नई के मुख्य सत्र न्यायालय में पेश हुए। यह मामला सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) द्वारा पहले दर्ज की गई शिकायत से उपजा है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि परिवहन विभाग में नौकरी की नियुक्तियों के बदले पैसे वसूले गए थे। बाद में ईडी ने जांच अपने हाथ में ली और मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किया। जनवरी में, एजेंसी ने एक अतिरिक्त आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें अशोक कुमार, मंत्री के पूर्व निजी सहायक पी षणमुगम, एम कार्तिकेयन, जी गणेशन, एम वेट्रिचेलवन, एस अरुण रवींद्र डैनियल, डी अल्बर्ट दिनाकरन, एस जयराज कुमार, सी पलानी, एस लोगनाथन, टी प्रभु और अनुराधा रमेश को सह-आरोपी बनाया गया।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ने मादक पदार्थ तस्करों की 73.64 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त

Karur भगदड़ मामले में Stalin ने Vijay को मुख्य आरोपी बनने से बचाया: DMK नेता Regupathy

Ganesh Chaturthi 2026: डेढ़ दिन से लेकर Anant Chaturdashi तक, ये हैं बप्पा के विसर्जन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

BRICS Summit में PM Modi ने टेक्नोलॉजी और मिनरल्स पर रणनीतिक दबाव बनाने के खिलाफ चेताया