बीजेपी का विरोध करने वालों से बदला लेने के लिए लाया जा रहा UCC, तमिलनाडु CM स्टालिन बोले- तानाशाही शासन चलाने के लिए इसे थोपा जा रहा

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाजपा की आलोचना करते हुए दावा किया कि पार्टी चुनाव से पहले किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रस्ताव बीजेपी का विरोध करने वालों से बदला लेने के लिए किया गया है। चेन्नई में एक समारोह को संबोधित करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि भाजपा ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है और तानाशाही शासन चलाने के लिए धर्म और सनातन को थोप रही है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा लाख प्रयोग कर ले, अब सफलता नहीं मिलेगी : अखिलेश यादव

सीएम ने केंद्र पर राजनेताओं और उनका विरोध करने वाले व्यक्तियों को डराने-धमकाने के लिए सीबीआई, आईटी और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों को नियुक्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रमुक के विचारों में व्यस्त थे। वह वहां गए और कहा कि हम अपने परिवार के फायदे के लिए शासन कर रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

West Bengal में 6 महीने में नाबालिगों के 60,000 प्रसव, Suvendu Adhikari ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Bhaum Pradosh Vrat 2026: इस दिन है सितंबर का पहला भौम प्रदोष, Lord Shiva और Hanuman जी की बरसेगी विशेष कृपा

Saharanpur Collectorate: मस्जिद गिराए जाने के बाद ASI ने किया ऐतिहासिक कुएं का निरीक्षण, Lakhuri Bricks से जुड़ी प्राचीनता

Gauhati University में CP Radhakrishnan ने किया ₹110 Cr Infrastructure Projects का शिलान्यास