Tamil Nadu के मुख्यमंत्री 25 नवंबर को कोयम्बटूर में ‘Semmozhi Poonga’ पार्क का उद्घाटन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन 25 नवंबर को कोयंबटूर में 208.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्व स्तरीय सेम्मोझी पूंगा का उद्घाटन करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में रविवार को कहा गया कि 2010 में विश्व शास्त्रीय तमिल सम्मेलन के दौरान दिवंगत द्रमुक नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने इस पार्क के स्थापना की घोषणा की थी। इसमें बताया गया कि दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस पार्क के शिलान्यास समारोह में भाग लिया था।

एक विज्ञप्ति में सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 नवंबर को पार्क का उद्घाटन करेंगे और उसी दिन से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसेक बाद स्टालिन कोयंबटूर में आयोजित ‘टीएन राइजिंग कॉन्क्लेव’ में भाग लेंगे जहां पर विभिन्न कंपनियों के साथ कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री स्टालिन 26 नवंबर को इरोड में एक सरकारी समारोह में हिस्सा लेंगे जहां वह पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे साथ ही कई नयी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kanhaiyalal Murder Case 2022 | Ashok Gehlot का भाजपा पर बड़ा हमला, न्याय में देरी और आरोपियों के संबंधों पर उठाए सवाल

Ahmedabad की Azista ने 300 KM दूर से मूविंग सैटेलाइट की तस्वीरें खींचकर चौंकाया

New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup | टिम सीफर्ट का धमाका, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

New chapter in India-Malaysia relations | रणनीतिक साझेदारी और आर्थिक विकास की ओर बढ़ते कदम, आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं