By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
चेन्नई, 28 जुलाई तमिलनाडु सरकार ने राज्य के कर और गैर-कर राजस्व में वृद्धि के उपाय सुझाने के लिए अर्थशास्त्री एवं योजना आयोग (अब नीति आयोग) के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में एक राजस्व वृद्धि समिति का गठन किया है। सरकार ने बताया कि यह उच्च स्तरीय समिति अनुपालन में सुधार लाने, कर चोरी रोकने, दरों, शुल्क और छूट को तर्कसंगत बनाने तथा नए स्रोतों की पहचान करने पर ध्यान देगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार कर चोरी और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है।