तमिलनाडु ने कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील दी, 12 जुलाई तक कुछ पाबंदियां रहेंगी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने राज्य भर में लागू कोविड-19 प्रतिबंधों में समान रूप से और ढील दिए जाने की शुक्रवार को घोषणा की। इससे पहले पाबंदियों में छूट क्षेत्र वार दी गईं थी जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। सरकार ने कहा कि अंतरराज्यीय सरकारी बस सेवाओं, सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक और खेल संबंधित सभाओं और स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों, बार, स्विमिंग पूल और चिड़ियाघरों के फिर से खुलने पर प्रतिबंध 12 जुलाई को सुबह छह बजे तक जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: एअर इंडिया पायलटों के संगठन ने कोविड से मरने वाले पायलट्स के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की, पीएम मोदी को लिखा पत्र

आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि पांच जुलाई से प्रभावी नयी रियायतों में, खुदरा दुकानों और अन्य गतिविधियों के लिए खुलने का समय पहले के शाम सात बजे से बढ़ाकर रात के आठ बजे तक किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जल संरक्षण के लिए AI और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर

Strait of Hormuz में अमेरिका का महा-ऑपरेशन! Iran से भारी तनाव के बीच 40 युद्धपोतों ने 1.8 करोड़ बैरल तेल को दिया सुरक्षा कवच

India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...

Maharashtra Police ने प्रयागराज से 2 को दबोचा, 139 करोड़ का Drugs रैकेट बेनकाब