तमिलनाडु में स्टालिन की राजतिलक की तैयारी, पलानीसामी और हासन अपनी अपनी सीटों पर आगे

By नीरज कुमार दुबे | May 02, 2021

तमिलनाडु में एक चरण में 6 अप्रैल को मतदान कराया गया था। यहां 72.81 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में वर्ष 2011 से ही अन्नाद्रमुक सत्ता में बनी हुई है। द्रमुक को उम्मीद है कि अन्नाद्रमुक सरकार के विरोध में पैदा हुई जनभावना का लाभ उसे मिलेगा।

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल अनुमानों में द्रमुक गठबंधन की भारी जीत का अनुमान जताया गया था लेकिन मतगणना के शुरुआती रुझानों में द्रमुक और अन्नाद्रमुक गठबंधनों के बीच तगड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 का आंकड़ा चाहिए। रुझानों पर गौर करें तो द्रमुक ने भले बढ़त बनाई हुई है लेकिन अन्नाद्रमुक गठबंधन 10-15 सीटों के अंतर से ही अभी पीछे है। मुख्यमंत्री ई. पलानीसामी, उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम, अभिनेता कमल हासन, द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन अपनी-अपनी सीटों से आगे चल रहे हैं।

 

तमिलनाडु विधानसभा के लिए एक चरण में 6 अप्रैल को मतदान कराया गया था। यहां 72.81 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में वर्ष 2011 से ही अन्नाद्रमुक सत्ता में बनी हुई है। द्रमुक को उम्मीद है कि अन्नाद्रमुक सरकार के विरोध में पैदा हुई जनभावना का लाभ उसे मिलेगा। उल्लेखनीय है कि यह तमिलनाडु विधानसभा का पहला ऐसा चुनाव है जोकि जे. जयललिता और एम. करुणानिधि की गैर-उपस्थिति में हुआ है।

प्रमुख खबरें

Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन

Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन